जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नई अधिसूचना जारी की है। सभी गैस एजेंसियों को तय रूट चार्ट के अनुसार उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
नाहन/सिरमौर
अधिसूचना जारी, नियमित आपूर्ति पर जोर
जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा 02 फरवरी 2026 को जिला में घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित व समयबद्ध आपूर्ति के लिए क्षेत्रवार एवं फोकल प्वाइंटवार समय, तिथि और कार्य दिवस से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अधिसूचना की प्रति जिला की सभी गैस एजेंसियों को उपलब्ध करवा दी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
निर्धारित तिथियों के अनुसार आपूर्ति के निर्देश
जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की सभी गैस एजेंसियां अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अधिसूचना में दर्शाई गई तिथियों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गैस वाहनों में रूट चार्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य
उन्होंने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं की जानकारी और सुविधा के लिए अधिसूचित रूट चार्ट की प्रति प्रत्येक गैस आपूर्ति वाहन में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क
नाहन के दूरभाष 01702-222558 पर संपर्क कर सकते हैं।
गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:
नाहन गैस एजेंसी – 01702-222501, 01702-225599
पोसवाल इंडेन खैरी – 9315278750
प्रदीप गैस सर्विस पांवटा साहिब – 01704-222130
गैस एजेंसी राजगढ़ – 01799-221112
शहीद कुलविंदर गैस एजेंसी ददाहू – 01702-267749
शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई – 01704-278553
गैस एजेंसी हरीपुरधार – 70188 14875
शुभ इंडेन गैस एजेंसी अंबोया – 01704-248677
भाटिया इंडेन गैस एजेंसी गोरखूवाला – 01704-238868
पांवटा इंडेन गैस एजेंसी पांवटा साहिब – 86290 93690
खंडूजा गैस एजेंसी माजरा – 82190 82503
नोहरा इंडेन गैस एजेंसी नोहराधार – 82194 61600
अन्वी गैस एजेंसी संगड़ाह – 98165-50088
सराहां कलां गैस एजेंसी सराहां – 01799-236163
सुनील भारत गैस एजेंसी सतौन – 98820 52109
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





