Loading...

सिरमौर में जनवरी-2023 में लगाए जाएंगे इतने परिवार नियोजन शिविर- सीएमओ

PRIYANKA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में माह जनवरी 2023 में 11 परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी और 28 जनवरी को सिविल अस्पताल ददाहू, 7 जनवरी तथा 21 जनवरी को सिविल अस्पताल सराहां में शिविर आयोजित किये जाएंगे।

वही, 10 जनवरी और 24 जनवरी को सिविल अस्पताल राजगढ़, 17 जनवरी तथा 31 जनवरी को सिविल अस्पताल शिलाई में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 5, 12 व 19 जनवरी को यह शिविर आयोजित किये जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि इन सभी शिविरों में महिलाओं की प्रजनन स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच भी की जाएगी।