Loading...

सिरमौर में नशे और अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में कार्रवाई

Shailesh Saini • 2 Hours Ago • 1 Min Read

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन ।

जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के कारोबार और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिलाई, राजगढ़ और कालाआंब थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों से दो ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जबकि राजगढ़ में 12 और कालाआंब में सात बोतल देसी शराब पकड़ी गई।

शिलाई थाना पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को पुलिस टीम अस्पताल बाईपास रोड के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 85-2753 में सवार अमन निवासी भंगाटा, डाकघर ग्वाली, तहसील शिलाई और विपिन निवासी ग्वाली, तहसील शिलाई के कब्जे से दो ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच जारी है।वहीं, राजगढ़ थाना पुलिस को हलोनीपुल में गश्त के दौरान एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने विवेक ठाकुर निवासी हलोनीपुल की मीट शॉप की तलाशी ली, जहां से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कालाआंब थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। रामपुर जट्टान में पुलिस टीम को सूचना मिली कि सुनील शाह निवासी रामपुर जट्टान अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सात बोतल देसी शराब बरामद की गई।

इस मामले में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के कारोबार और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: