लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में पंचायती राज के उप-चुनाव में 10 पदों में से 7 निर्विरोध व 3 मतदान प्रक्रिया से हुए निर्वाचित

Ankita | 3 मई 2023 at 9:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में पंचायती राज के 10 रिक्त पदों पर उप चुनाव  प्रस्तावित थे। इन 10 पदों में 7 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने  गए था 3 पदों  के लिए 2 मई को उपचुनाव संपन्न हुए।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह ने निर्वाचित सदस्यों  की जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत पोका में प्रधान पद के लिए जय प्रकाश पुत्र शांति स्वरूप तथा विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बद्रीपुर में उप -प्रधान पद पर शुभम चौधरी पुत्र शिव कुमार को विजय घोषित किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जबकि ग्राम पंचायत पातलियों में वार्ड सदस्य संतोष कुमार पुत्र चरण दास व ग्राम पंचायत भरोग बनेडी में वार्ड सदस्य दीप सिंह पुत्र रण सिंह का निर्विरोध चुनाव किया गया।

इसी प्रकार विकासखंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत  थैना बसोत्री  में रणदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह  ग्राम पंचायत करगाणू में जगत राम पुत्र चेत राम व ग्राम पंचायत चंदोल में सीमा देवी पत्नी सुभाष को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया।

विकासखंड संगडाह की ग्राम पंचायत भाटन भुन्जौड में वार्ड सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में रेखा देवी को विजयी घोषित किया गया, जबकि ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में वार्ड सदस्य दयाराम पुत्र नैन सिंह का निर्विरोध रूप से चुनाव किया गया।

इसी प्रकार विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत देवका पुडला में वार्ड सदस्य रमन ठाकुर पुत्र योगराज का निर्विरोध चुनाव किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]