सिरमौर में पुलिस ने 19.864 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद कर दो आरोपियों को दबोचा
सिरमौर/माजरा
दिनांक 15 मई 2025 को सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना माजरा की टीम ने पुरुवाला संतोषगढ़ में किराये के मकान में रह रहे दो युवकों के कमरे से 19.864 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद किया।
पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मुकुल कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी गांव नंवा खेरी, सहारनपुर और मनोज कुमार पुत्र मैनपाल, निवासी मौहम्मदपुर गुर्जर, सहारनपुर के कमरे में छापेमारी के दौरान यह चुरापोस्त मिला।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत से पुलिस हिरासत में रिमांड हासिल कर आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।