सिरमौर में बरसे बंपर वोट, पच्छाद में सबसे अधिक मतदान
HNN / सिरमौर
जिला सिरमौर की 5 विधानसभा सीटों के लिए मतदान लगातार जारी है। 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा, जो 8 दिसंबर को परिणाम के रूप में खुलेगा। जिले में मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी, नाहन विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशी, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशी, श्रीरेणुकाजी व शिलाई विधानसभा क्षेत्र से चार-चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
बता दे कि जिला सिरमौर में 11:00 बजे तक 21.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा पच्छाद में 24.55 प्रतिशत मतदान, नाहन में 21.51 प्रतिशत मतदान, श्री रेणुका जी में 19.05 प्रतिशत मतदान, पांवटा साहिब में 19.89 प्रतिशत मतदान और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 23.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।