सिरमौर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम , प्रियंका वर्मा ने की अपील
नाहन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी दी है कि जिला में स्वीप (Systematic Voters Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
प्रियंका वर्मा ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसके साथ ही, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के बारे में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत “अपने बीएलओ को पहचानो” अभियान भी शुरू किया जाएगा।
निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से जागरूकता
पहले चरण में जिले के सभी उच्च शिक्षण एवं सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से प्रतिमाह दो बार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के संचालन के लिए संस्थानों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
बीएलओ करेंगे एप की जानकारी का प्रचार
बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी देंगे। साथ ही, जिला निर्वाचन कार्यालय सिरमौर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।