सिरमौर में महिलाओं के हाथ होगी 16 पोलिंग बूथों की कमान
11378 मतदाताओं के वोट कास्ट करवाएंगी 124 महिला कर्मचारी
HNN / सिरमौर
जिला सिरमौर में 12 नवंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 563 पोलिंग बूथों में से 16 पोलिंग बूथों की कमान इस बार महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी। जिसमें पच्छाद, श्री रेणुका जी व शिलाई विधानसभा क्षेत्र के 2-2 पोलिंग बूथ, नाहन व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से 5-5 पोलिंग बूथों पर प्रजाइडिंग ऑफिसर, सहायक प्रजाइडिंग ऑफिसर तथा पोलिंग ऑफिसर की 124 महिला कर्मचारी होंगी।
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 24, नाहन में 44, श्रीरेणुकाजी में 12, पांवटा साहिब में 32 तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 12 महिला कर्मचारियों की तैनाती पोलिंग बूथों पर होगी, जिसमें रिजर्व कर्मचारी भी शामिल हैं। 5 विधानसभा क्षेत्रों के 16 पोलिंग बूथों पर 124 महिला कर्मचारी 11378 मतदाताओं के वोट कास्ट करवाएंगी। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 104 सराहां-1 में 917 मतदाता है, जिसमें से 490 पुरुष तथा 480 महिला हैं।
105 पोलिंग बूथ नंबर सराहां-2 में 904 मतदाता है, यहां पर पुरुष 446 तथा महिला 458 है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 33 छावनी शमशेरपुर में 370 मतदाता हैं, जिसमें 170 पुरुष तथा 193 महिलाए शामिल है। पोलिंग बूथ 37 हरिपुर 1 में 491 मतदाता हैं, जिसमें 262 पुरुष तथा 229 महिला है। पोलिंग बूथ 39 शांतिसंगम गुन्नूघाट में 538 मतदाता है, जिसमें 261 पुरुष तथा 277 महिला शामिल हैं। पोलिंग बूथ नंबर 44 अमरपुर दो में 714 मतदाता है, जिसमें 379 पुरुष तथा 335 महिलाए है।
पोलिंग बूथ 45 नया बाजार एक में 666 मतदाता है, जिसमें 322 पुरुष तथा 334 महिलाएं हैं। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 81 संगडाह एक में 741 मतदाता है, जहां पर 392 पुरुष और 349 महिलाएं शामिल हैं। पोलिंग बूथ नंबर 82 संगडाह दो में 552 मतदाता हैं, जिसमें 287 पुरुष तथा 265 महिला है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 35 शमशेरपुर 1 में 865 मतदाता हैं, जिसमें 442 पुरुष तथा 423 महिला है।
पोलिंग बूथ 39 शमशेरपुर चार में 857 मतदाता हैं, जिसमें 440 पुरूष व 417 महिला हैं। पोलिंग बूथ 41 पांवटा एक में 651 मतदाता है, जिसमें 346 पुरुष व 305 महिला हैं। पोलिंग बूथ नंबर 43 पांवटा तीन में 688 मतदाता है, जिसमें 345 पुरुष व 343 महिलाएं है। पोलिंग बूथ नंबर 44 देवीनगर एक में 778 मतदाता हैं, जिसमें 374 पुरुष और 404 महिलाएं हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 43 शिलाई दो में 685 मतदाता हैं, जिसमें 364 पुरुष तथा 321 महिला हैं। पोलिंग बूथ नंबर 45 शिलाई 4 में 961 मतदाता है, जिसमें 512 पुरुष तथा 449 महिला मतदाता शामिल है।