Loading...

सिरमौर में लगी लोक अदालत में 5000 से अधिक मामले, सक्सेस रेशों इतने फ़ीसदी…

PRIYANKA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

सिरमौर सहित प्रदेश भर में आज लोक अदालतों का आयोजन किया गया। रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में किया गया। लोक अदालत में बिजली, पानी, मोटर वाहन अधिनियम सहित अनेक प्रकार के मामलों की मध्यस्ता की गई और उनका हल निकाला गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में पांच हजार के लगभग मामले आए। इस बार सक्सेस रेशो 70 फ़ीसदी से अधिक रही है और पिछली बार की अपेक्षा इस बार 1500 मामले अधिक लोक अदालत में आए हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में लोग अब काफी रूचि दिखा रहे हैं, जो अच्छी बात है।

यह लोक अदालत पहले 12 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन चुनावों के चलते आज आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि लोगों को लिटिगेशन से बचाने के लिए, उनके समय को बचाने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। साथ ही कानूनी सेवाएं सेल भी लोगों को लोक अदालतों के महत्व, कार्यों व लाभों बारे समय-समय पर जागरूक करता है, ताकि लोग अपने कानूनी विवादों को लोक अदालतों के माध्यम से हल करवा सकें।

उन्होंने बताया कि 2012 के एक मामले में भी आज पड़ोसियों के बीच समझौता हुआ और वह खुशी-खुशी भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कहकर अपने घर गए। इसी तरह गुजरात की एक पार्टी का भी यहां समझौता हुआ।