लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में विशेष शिविर आयोजित, बच्चों को नशे, पोक्सो एक्ट और अन्य कानूनों के बारे में जागरूक किया गया

PARUL | 8 सितंबर 2024 at 10:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण कार्यालय सिरमौर और बाल विकास परियोजना पांवटा साहिब के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मानपुर देवड़ा में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों को नशे से बचाव, पोक्सो एक्ट और बच्चों से संबंधित अन्य कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।


जिला बाल संरक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) और किशोर न्याय (संशोधित 2021) अधिनियम, बाल श्रम निषेध अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम और स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


मिशन शक्ति से सोनिका ने अपने विभाग की कार्यशैली और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया। पोषण विभाग से सहायक परियोजना अधिकारी मीनाक्षी ने पोषण माह की जानकारी दी। चाइल्डलाइन से राजेंद्र ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया। बाल विकास परियोजना कार्यालय पांवटा साहिब से पर्यवेक्षक रामदेई ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार नागवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को दी गई जानकारी को अपने तक न रख कर समाज में जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]