सिरमौर में शास्त्री व भाषा अध्यापकों के भरे जाएंगे इतने पद…

TEACHER.jpg

इन पदों के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग…..

HNN/ नाहन

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित शास्त्री के 16 पद व भाषा अध्यापकों के 10 पद भरे जाएगें। इन पदों के लिए काउंसलिंग 01 अगस्त से 03 अगस्त, 2024 तक उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में होगी।

उन्होंने बताया कि शास्त्री के 16 पदों में से 11 पद अनारक्षित है जबकि 3 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के भरे जाएंगे जिसके लिए काउंसिलिंग 01 अगस्त, 2024 को होगी।

उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि भाषा अध्यापक के 6 पद अनारक्षित हैं जबकि 2 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति व 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इन पदों की काउंसलिंग 02 व 03 अगस्त, 2024 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। अन्य जिलों से संबंध रखने वाले पात्र अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकते है।