Loading...

सिरमौर में शुरू हुआ ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘‘, 16 अक्तूबर तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Sep 2025 • 1 Min Read

महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता, जांच शिविर और पोषण गतिविधियों पर रहेगा फोकस

जिला सिरमौर में पोषण माह के अंतर्गत ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘‘ की शुरुआत खंड पच्छाद से कर दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस पवन गर्ग ने बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 150 से अधिक आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

नाहन :
महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
अभियान के दौरान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच, गंभीर बीमारियों की पहचान, मोटापा, कैंसर, टीबी, उच्च रक्तचाप और बच्चों में खून की जांच की जाएगी।

किशोरियों के लिए विशेष जागरूकता
स्कूलों में किशोरियों को निजी स्वच्छता, अल्प रक्तता, पोषण और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभियान के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को शपथ भी दिलाई गई।

स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रम
अभियान की शुरुआत पर स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी और पोषण संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों से मोटे अनाज को आहार में शामिल करने का आह्वान किया गया।

विभागीय विशेषज्ञों की भागीदारी
आयुष विभाग से डॉक्टर आस्था मारवाह और अन्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को सही खानपान और योग के महत्व के बारे में बताया। कृषि विभाग के डॉक्टर अतुल चौधरी ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।