लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में सबसे पहले डॉ. बिंदल ने, फिर बलदेव तोमर और इन्होंने इस समय पर डाला वोट…

PRIYANKA THAKUR | 12 नवंबर 2022 at 10:04 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला सिरमौर प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को तैयार

HNN / नाहन

लोकतंत्र की मजबूती और प्रजातंत्र की रक्षा को लेकर मतदाता इस बार काफी सजग और जागरूक नजर आ रहा है। सुबह 8:00 बजे से ही मतदान के लिए मतदाता कतारों में लगने शुरू हो गए थे। तो वही जिला सिरमौर के महा रण में उतरे अलग-अलग दलों के महारथियों ने शुभ मुहूर्त के तहत अपना-अपना वोट भी डाला। जिसमें सबसे पहले नाहन के विधायक भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल ने ठीक 8:00 बजे अपनी पत्नी, बेटे-बहू के साथ मतदान का प्रयोग किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही, दूसरे नंबर पर जिला में शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने 8:15 पर अपना मतदान किया। बलदेव तोमर ने अपना वोट बूथ नंबर 45 में अपने परिवार व समर्थकों के साथ डाला।

इसके बाद श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने अपनी पत्नी तथा समर्थकों के साथ 8:30 पर वार्ड नंबर-79 मोतू में मतदान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले मां रेणुका जी, भगवान परशुराम जी और स्थानीय ग्राम देवता की पूजा अर्चना करने के बाद शुभ मुहूर्त में मतदान किया है।

इसके बाद पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा उत्साहित मतदान को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व आजाद मैदान में उतरे जीआर मुसाफिर नजर आये। मुसाफिर अपने परिवार सहित 8:40 पर डिलमन बूथ पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश का मतदाता पूरी तरह जागृत है। मतदाता की सोच ना केवल विकास के लिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और प्रजातंत्र की रक्षा को लेकर काफी सकारात्मक नजर आती है। उन्होंने मतदान के बाद लोगों से अपने मत का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया।

अब यदि बात की जाए पांवटा साहिब की तो यहां के सबसे कद्दावर भाजपा नेता व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के वोट डालने का मुहूर्त 3 बजे दोपहर बाद का निकला है। सुखराम चौधरी अपने गृह क्षेत्र पुरूवाला अमरगढ़ के 13 नंबर बूथ पर मतदान करने जाएंगे। सुखराम चौधरी ने अपने गृह क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा मत किसे देना है यह उनका स्वतंत्र अधिकार है, मगर मत का प्रयोग देश की मजबूती और लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया जाना बहुत जरूरी है।

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी करनेश जंग ने 9:30 बजे मतदान किया है। जंग ने वार्ड गंगुवाला में अपने मतदान का प्रयोग किया।

कांग्रेस के कद्दावर नेता व विधायक शिलाई विधानसभा क्षेत्र हर्षवर्धन चौहान का मतदान लग्न मुहूर्त 12:00 बजे का डिसाइड हुआ है। हर्षवर्धन चौहान कांडो च्योग में अपना मतदान का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की जनता मतदान के प्रति पूरी तरह जागरूक है।

पच्छाद की भाजपा प्रत्याशी विधायक रीना कश्यप ठीक 12:00 बजे राजगढ़ के 37 नंबर नेरी कोटली बूथ पर अपना मतदान करेंगी।

तो वहीं दूसरी इस विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी भी ठीक 12:00 बजे बूथ नंबर 86 देवल टिकरी में अपने मतदान का प्रयोग करेंगी।

अब बात प्रशासन की तैयारियों की करे तो जिला निर्वाचन अधिकारी लगातार पूरे जिला पर हर बूथ हर कर्मचारी पर बराबर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी ईवीएम मशीन के खराब होने पर बैकलॉग हाई अलर्ट पर रखा गया है। उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम की कई ऐसी व्यवस्था है, जो चुनावी व्यवस्था को लेकर पूरे प्रदेश में बेहतर भी साबित हो रही हैं। वही कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहे इसको लेकर भी पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अमला पूरी तरह से तैयार होकर मैदान में डटा हुआ है। खबर लिखे जाने तक एक दो जगह से ईवीएम मशीन खराब होने का समाचार मिला है जबकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण से चला हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]