लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में 3.044 किलोग्राम चरस सहित महिला और पुरुष गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 13 दिसंबर 2021 at 11:12 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ संगड़ाह

जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने महिला और पुरुष को चरस की एक बड़ी खेप के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान टीम ने नजद चन्दौल स्लैच-कैंची हाब्बन रोड़ पर नाका लगाया। इसी बीच महिला और पुरुष दोनों निवासी गांव खनिवड नाड मेला डाकघर सनौरा तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर को जाँच के लिए रुकवाया गया। जब उनकी तलाशी ली तो कब्जे से 3.044 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, खबर की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि 3.044 किलोग्राम चरस सहित महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया है तथा मामले की जाँच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]