लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 10000 लोग करेंगे योग- उपायुक्त

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 4:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में 21 जून को 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 10000 लोग पूरे जिला में योग करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नाहन चैगान में आयोजित किया जाएगा।

नाहन चैगान के अतिरिक्त 14 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें गुरुद्वारा मैदान पांवटा सहिब, परशुराम ताल श्री रेणुका जी, स्कूल मैदान राजगढ़, स्कूल मैदान त्रिलोकपुर, स्कूल मैदान माजरा, स्कूल मैदान शिलाई, श्री बडूसाहिब, स्कूल मैदान बेचड का बाग, स्कूल मैदान धामला, मां भंगायणी मन्दिर मैदान हरिपुरधार, नौहराधार, प्राईमरी स्वास्थ्य केन्द्र गत्ताधार मैदान, सराहां स्कूल और स्कूल मैदान कालाअंब शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त, जिला में सभी आयुर्वेदिक संस्थानों और फार्मा उद्योगों में भी योग आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उपायुक्त ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। योगाभ्यास के लिए लोगों को अपने साथ योगा मैट या चादर लानी होगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में 10 से 15 डेमोंस्ट्रेटर मंच से योग मुद्राए करके लोगों को दिखाएंगे।

इसके अतिरिक्त, स्वयंसेवक लोगों के मध्य उपस्थित रहेंगे जो उन्हें ठीक प्रकार से योग करने में सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि नाहन चौगान में चारों प्रवेश द्वारों पर पंजीकरण सुविधा उपलब्ध होगी। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, आर्ट ऑफ लिविंग, योग समिति, ब्रह्मकुमारी आश्रम, संस्कृत काॅलेज, डाइट नाहन, नेहरू युवा केन्द्र, आस्था स्पेशल स्कूल, मेडिकल कॉलेज, पीजी कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राएं भाग लेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]