लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर / सिरमौर पुलिस ने स्मैक, अवैध शराब और सट्टा खोरी पर कसा शिकंजा

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिरमौर पुलिस ने माजरा में 8.90 ग्राम स्मैक, पुरुवाला में 4 लीटर अवैध शराब और सालवाला में सट्टा लगवाने वाले को पकड़ने में सफलता पाई। तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच जारी है।

नाहन

माजरा में स्मैक तस्कर गिरफ्तार
पुलिस थाना माजरा की टीम को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पीपलीवाला स्कूल के पीछे नहर किनारे से मुकाबिर खान को कैरी बैग सहित दबोचा गया। तलाशी में 8.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुरुवाला में अवैध शराब जब्त
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने नारीवाला में गश्त के दौरान राम कुमार को 4 लीटर कसीद शुदा शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

सालवाला में सट्टा खोर पर कार्रवाई
सालवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने राम लाल को लोगों से सट्टा लगवाते हुए पकड़ा। उसकी जेब से लाइनदार पन्ना, लाल पेन और ₹1170 नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

नाहन

सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। माजरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपलीवाला स्कूल के पीछे नहर किनारे से एक युवक को दबोचकर उसके कब्जे से 8.90 ग्राम स्मैक बरामद की।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को माजरा थाना की टीम गश्त और मादक पदार्थ अधिनियम से संबंधित सूचनाएं जुटाने के लिए पीपलीवाला चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली कि भगवानपुर निवासी मुकाबिर खान नामक व्यक्ति मिश्रवाला की तरफ से पैदल आ रहा है और उसके पास कैरी बैग में स्मैक है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कैरी बैग से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ माजरा थाना में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।

पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आम जनता से अपील की कि नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस को तथ्यपूर्ण जानकारी दें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]