सिरमौर SIU टीम ने 9.31 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी पकड़ा

SIU टीम ने नशा तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को यमुना पुल बैरियर के पास रोका। उसके कब्जे से 9.31 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

सिरमौर

सूचना मिलते ही तत्काल नाकेबंदी
29 नवंबर को टीम धोलाकुआं, माजरा और पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी, इसी दौरान सूचना मिली कि कपिल ठाकुर उधराखंड से स्मैक लाकर पांवटा की ओर आ रहा है। टीम ने यमुना पुल बैरियर पर निगरानी बढ़ाई।

9.31 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद
नाकेबंदी के दौरान आरोपी को रोका गया और तलाशी में 9.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसे मौके पर गिरफ्तार कर पांवटा साहिब थाना में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले में तीन दिन का पुलिस रिमांड
30 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड स्वीकृत हुआ। मामले में पुलिस जांच जारी है।