Loading...

सिर पर डंडा मारकर पूर्व सैनिक की हत्या, आंगन में खून से लथपथ मिली लाश

By Ankita Published: 21 Jul 2023, 11:11 AM | Updated: 21 Jul 2023, 11:11 AM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल में जोगिंदर नगर थाना के तहत पड़ने वाली हारगुणैन पंचायत में एक हत्या का मामला सामने आया है, यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग के सिर पर डंडे के वार कर उसकी जान ले ली है। जिसके बाद बुजुर्ग का शव आंगन में खून से लथपथ मिला है। मृतक की पहचान 75 वर्षीय रिखी राम निवासी नकेहड़ गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मिली जानकारी के अनुसार मृतक रिखी राम ने नकेहड़ गांव में दो मकान बनाए थे। एक मकान में रिखी राम अपनी पोतियों के रहते थे। वहीं दूसरे मकान में उनका पूरा परिवार रहता है। लेकिन स्कूल से छुट्टियां होने के चलते इन दिनों बच्चे अपने माता पिता के साथ रह रहे थे।

इससे पूर्व मृतक रिखी राम भारतीय सेना व पुलिस ने भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जब ग्रामीणों ने आंगन में खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश को देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पंचायत प्रधान को दी। वहीं, डीएसपी पधर संजीव सूद व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और सिर पर वार करने के लिए इस्तेमाल किए गए डंडे को भी कब्जे में ले लिया है।