सिलेंडर फटने से रसोई में आग, महिला झुलसी, सारा सामान राख
Himachalnow / शिमला
रामपुर के काशापाट पंचायत में हादसा, पीड़ित परिवार को फौरी
रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट के सारी गांव में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में नंद लाल की पत्नी ब्रेस्ती देवी आंशिक रूप से झुलस गई है, जबकि रसोई और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
मंगलवार सुबह ब्रेस्ती देवी रसोई में काम कर रही थी, तभी गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण रसोई में आग लग गई, जिसमें ब्रेस्ती देवी का चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। आग ने रसोई के भीतर रखा सारा सामान भी अपनी चपेट में ले लिया।
प्रशासन की कार्रवाई:
घायल महिला को तुरंत तकलेच अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की अपील की है।
नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।