लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिल्लाघ्राट स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित

PARUL | 29 दिसंबर 2023 at 5:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक नीरज नैय्यर ने बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/चंबा

विधायक नीरज नैय्यर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिल्लाघ्राट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा वर्ष भर में प्राप्त उपलब्धियां के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां के लिये सम्मानित करने का अवसर होता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ उनको प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता है। विधायक ने अध्यापकों से छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान किया और छात्रों की प्रतिभा की पहचान कर इन्हें ओर निखारने की दिशा में सकारात्मक शुरुआत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य है और इन्हें निखारने तथा सवारने में सबसे बड़ा योगदान अध्यापकों का ही होता है।

नीरज नैय्यर ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होना भी जरूरी है। अभिभावकों का आह्वान करते उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में संस्कृति एवं संस्कारों की भावना का भी समावेश किया जाना चाहिए जिससे सभ्य समाज की परिकल्पना धरातल पर उतरे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने माता- पिता नाम रोशन कर गौरवांवित करना चाहिए।

विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए नीरज नैय्यर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा में सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ करने और चरणबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए विशेष प्राथमिकता रखी गई है। उन्होंने कहा कि सिल्लाघ्राट से ऑयल संपर्क सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य पर 4.62 करोड रुपए की धनराशि व्यय की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के कार्य के लिए नाबार्ड के तहत स्वीकृति को भेजा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क बेहतर महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने सिल्लाघ्राट के आसपास के गांवों को सड़क सुविधा जोड़ने के लिए स्वेच्छा से स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए भूमि दान करने का अह्वान भी किया। उन्होंने पंचायत की प्रतिनिधियों से भी विकास के कार्य में संपूर्ण सहयोग करने को कहा।

उन्होंने इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसंशा की और विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अपनी ओर से 11 हजार देने की घोषणा की। इससे पहले पाठशाला के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]