Loading...

सिविल अस्पताल नादौन में कई दिनों से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, मरीज परेशान

Ankita • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के सिविल अस्पताल नादौन में एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड नहीं रहे हैं। जिससे कि गर्भवती महिलाओं और पेट दर्द के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें अस्पताल में प्रतिदिन 300 के करीब ओपीडी है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि नादौन अस्पताल में ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के लोग अपनी स्वास्थ्य जांच और शरीर विकारों का इलाज करवाने के लिए आते हैं लेकिन अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एक माह की तिथि मिल रही है।

पूर्व में अस्पताल में कार्यरत रेडियोलाॅजिस्ट की प्रतिनियुक्ति अन्य अस्पतालों में की थी लेकिन अब प्रतिनियुक्ति भी हटा दी गई है। फिर भी अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एक-एक माह बाद की तिथि मिल रही है।

आपात स्थिति में मरीज अपनी जेब खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।