लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिहुन्ता स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन

PARUL | 9 जनवरी 2024 at 11:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कुलदीप सिंह पठानिया ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी

HNN/चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के साथ आंनदोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान स्कूल परिसर में बॉक्सिंग रिंग का लोकार्पण भी किया। खास बात यह है कि ज़िला में किसी भी राजकीय शिक्षण संस्थान में स्थापित होने वाला ये पहला बॉक्सिंग रिंग है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए शिक्षण संस्थानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है। शिक्षकों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में ऐसे गुणों समावेश किया जाना आवश्यक है जो भविष्य में बच्चों को ऊंचाइयों की तरफ ले जाए। उन्होंने इस दौरान अपने स्कूल के समय की पूर्व स्मृतियों को याद करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 25 करोड़ रूपयों की धनराशि से राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता का एक भव्य भवन बनाया जाएगा। साथ में उन्होंने कहा कि ग्रामीण मल निकासी (सीवरेज) योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख क्षेत्र को शामिल किया गया है। इनमें ककीरा तथा सिहुन्ता भी शामिल हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुन्ता में अतिरिक्त भवन निर्माण करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने सिहुन्ता मैदान का आवश्यक सुधार करने तथा पार्किंग निर्माण को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जाने की की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि भटियात प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा विकासखंड है। लोगों की सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्र में दो उप विकासखंड कार्यालय भी खोले जाने प्रस्तावित हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों में घातक नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम को लेकर अभिभावकों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष एहतियात रखने को कहा।

अपने संबोधन में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर किया जा रहे कार्यों का व्योरा भी रखा। इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 36 हजार की धनराशि देने की घोषणा की।

उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये। इससे पहले स्कूल के एनसीसी एवं एनएसएस विद्यार्थियों ने इस दौरान मार्च पास्ट कर विधानसभा अध्यक्ष को सलामी भी दी। कुलदीप सिंह पठानिया का आंनदोत्सव में पधारने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]