Loading...

सीएम की शपथ लेने से पहले प्रतिभा सिंह से मिले सुक्खू, होली लॉज में जाकर दिया न्योता

SAPNA THAKUR • 11 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंचे। इस दौरान वह होली लॉज में प्रतिभा सिंह से मिले और शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए न्योता भी दिया। सुक्खू ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले पार्टी के अंडर हूं। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं।

बता दें, सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज दोपहर करीब 1 बजे रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री भी उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है। रिज के चारों तरफ पुलिस का घेरा कड़ा कर दिया गया है।