HNN/शिमला
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। वह 2-3 दिन में वापिस लौट सकते हैं। सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पांच दिन पहले आईसीयू से बाहर आ गए थे। अब उन्हें प्राइवेट वार्ड में निगरानी पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि सीएम ई-ऑफिस के माध्यम से जरूरी फाइलें भी निपटा रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिन आराम कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने जरूरी काम व फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




