Loading...

सीएम सुक्खू ने गोबिंद सागर झील को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए किया नोटिफाई

PARUL • 25 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गोबिंद सागर झील को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए नोटिफाई कर दिया है। जल्द ही अब गोबिंद सागर झील में क्रूज, मोटर बोट्स, हाई स्पीड बोट्स और शिकारा पानी पर तैरते नजर आएंगे। झील में करीब 60 कि.मी. के क्षेत्र में यह गतिविधियां शुरू होंगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि झील में पर्यटक हर प्रकार की गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। जिससे कि प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काफी लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है।

झील में अब पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे और एक नई जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी। इसके साथ ही झील के साथ लगते कई धार्मिक और पर्यटन स्थल भी विकसित होंगे।

Related Topics: