सीएम सुक्खू व डिप्टी सीएम ने कुनाला में हुए बस हादसे पर किया शोक व्यक्त
HNN/ बिलासपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर जिला के कुनाला में शुक्रवार को हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
बता दें इस बस हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। सीएम सुक्खू ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।