सीढ़ियाें से गिरी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला, दर्दनाक मौत
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आते गांव मझवाड की एक वृद्ध महिला सीढ़ियाें से गिर गई। हादसे में उनकी जान चली गई है। मृतका की पहचान कृष्णी देवी (82) पत्नी प्रेम सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, वृद्धा के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शाम के समय खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे और उसकी माता घर पर ही थी। इस दौरान उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी मां सीढ़ियाें से गिर गई है और बेहोशी की हालत में आंगन में पड़ी हुई है।
इस पर वह तुरत घर पहुंचा और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मां को जिला अस्पताल ले गया। यहां से वृद्धा को एम्स बिलासपुर रैफर किया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।