Loading...

सीपीएस ने धन्डेरा में सामुदायिक भवन पर पहली मंजिल के कार्य की रखी आधारशिला

Ankita • 6 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत द्रुग के धन्डेरा में 5 लाख से सामुदायिक भवन पर पहली मंजिल के कार्य की आधारशिला रखी। सीपीएस ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आम, गरीब तथा असहाय लोगों की सरकार है और लोगों के दुख-तकलीफ को अच्छी तरह से समझती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में आई आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए कारगर कदम उठाये। लोगों के राहत और पुर्नवास के लिये राज्य सरकार द्वारा 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज जारी किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित को कच्चे अथवा पक्के मकान के पूर्ण क्षतिग्रस्त होने 7 लाख रुपए की राशि देने के अलावा सरकारी दरों पर सीमेंट तथा मुफ्त में पानी तथा बिजली के कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए एक लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई। इलाके की माँगो पर किशोरी लाल ने कहा कि सूबेदार जनक सिंह के घर से जय सिंह के घर तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख जारी कर दिये गये हैं। पेयजल सुधार के लिये इस क्षेत्र में ओवर हैड टैंक का टेंडर कर दिया गया है और विभाग को शीघ्र इस कार्य को आरम्भ करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भद्र घर बनाने के जो भी धन राशि लगेगी उसे मुहियां करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शेष मांगो को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके उपरांत किशोरी लाल बैजनाथ में मुख्यमंत्री राहत कोष से आँचल शर्मा को स्वास्थ्य लाभ के लिये सहायता के रूप में एक लाख और भारी देवी को बीस हजार रुपये चेक वितरित किये।