Loading...

सीमेंट से लदे ट्रक में अचानक लगी आग, चालक….

Ankita • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के चिंतपूर्णी के नजदीक भरवाईं देहरा रोड पर एक सीमेंट से लदे ट्रक में अचानक ही आग भड़क उठी। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस आग की घटना में करीब आठ रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है। वहीं ट्रक चालक इंद्रजीत का हाथ जल गया है।

ट्रक में रखी हुई सीमेंट की बोरियां पूरी तरह से बच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, एक सीमेंट से लदा ट्रक बरमाणा से चिंतपूर्णी सीमेंट की बोरियां लेकर पहुंचा हुआ था। इस दौरान भरवाईं के पास रात दस बजे के करीब चालक ट्रक को खड़ा करके अंदर ही सो गया।

कुछ ही देर में ट्रक में आग भड़क उठी। ट्रक चालक को इसकी बिलकुल भी भनक नहीं लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। घटना के बाद अग्निशमन कर्मियों ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।