सीर उत्सव के तहत रन अगेंस्ट चिट्टा मैराथन में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने झटके शीर्ष स्थान
सीर उत्सव के अवसर पर आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। विभिन्न आयु वर्गों की इस प्रतियोगिता में धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किए।
घुमारवीं (बिलासपुर)
20 प्लस वर्ग के नतीजे
पुरुष वर्ग में कुठेहड़ा के सिया राम पहले, घुमारवीं के नवनीत शर्मा दूसरे और कसेरू के नरेश तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में बछरी की भावना शर्मा ने पहला, कसोल की बबीता शर्मा ने दूसरा और बछरी की कृतिका ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 प्रतियोगिता
छात्र वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा के अरुण ने पहला, प्रभाकर ने दूसरा और मोरसिंघी स्कूल के नलिक ने तीसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग में घुमारवीं की ममता पहले, मोरसिंघी की पवनी देवी दूसरे और घुमारवीं की आंचल तीसरे स्थान पर रहीं।
40 प्लस वर्ग
पुरुषों में लोहारली के मदन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, भगेहड़ के मनोहर लाल दूसरे और विशाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मोरसिंघी की स्नेहलता प्रथम, घुमारवीं की रक्षा देवी द्वितीय और उपमा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-19 वर्ग
छात्रा वर्ग में महिमा ने पहला, जिया ने दूसरा और निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में मनोज कुमार पहले, रजत दूसरे और शिवांश तीसरे स्थान पर रहे।