लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीसे स्कूल धुलारा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित

PARUL | 2 जनवरी 2024 at 10:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कुलदीप सिंह पठानिया ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुलारा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्ष भर बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां की सरहाना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चूंकि किसी भी विषय में और अधिक सुधार की गुंजाइश अवश्य रहती है। ऐसे में विद्यार्थियों को एकाग्र चित से निष्ठा पूर्वक मेहनत कर अपने आप को और सशक्त बनाना चाहिए।

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था से आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा के लिहाज से अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने अतिरिक्त स्कूल भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि दिसंबर 2026 तक संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जाएगा।

उन्होंने अगले पांच-छह माह की समय सीमा के भीतर 50 किलोमीटर से अधिक संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों को पूरा करने की बात भी अपने संबोधन में कही। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण को लेकर वन अनुमति से संबंधित मामलों में विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुख आश्रय योजना तथा गत बरसात से आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की भी बात की।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियां की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब समां बांधा। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 21000 की धनराशि देने का ऐलान भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]