Loading...

सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गश्त के दौरान कार से पकड़ी गई चरस की खेप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Sep 2025 • 1 Min Read

सुंदरनगर पुलिस ने गश्त और यातायात जांच के दौरान एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने जांच में एक गाड़ी को रोका, जिसमें सवार पांच युवकों से 1 किलो 174 ग्राम चरस बरामद की गई।

सुंदरनगर

पांच आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने मौके पर ही पांचों आरोपियों को दबोचकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान दिव्यांश (झालवा, जिला पीपलगांव, उत्तर प्रदेश), नकुल मित्तल (जिला जींद, हरियाणा), अर्नब चौहान (तहसील कुमारसेन, जिला शिमला), सक्षम भारती (तहसील सदर, जिला कुल्लू) और रोहित कुमार (बरौनी उर्वरक नगर, जिला बेगूसराय, बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकेगा और समाज को नशे के खतरे से बचाया जा सकेगा।