Loading...

सुंदरनगर में तेज रफ्तार ट्रक से महिला को बेरहमी से फेंका, सीसीटीवी फुटेज वायरल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Aug 2025 • 1 Min Read

सुंदरनगर उपमंडल के कनैड क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां करीब 12.30 बजे एक चलते ट्रक से एक महिला को फोरलेन पर धक्का देकर फेंक दिया गया।

सुंदरनगर

महिला की पहचान और ट्रक चालक की तलाश जारी

इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। वीडियो में साफ नजर आता है कि तेज रफ्तार ट्रक से महिला को अचानक बाहर धकेल दिया गया । घटना के बाद से महिला की पहचान और ट्रक चालक की तलाश पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब तक न तो पीड़िता की शिनाख्त हो पाई है और न ही किसी ने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने जांच तेज की

धनोटू थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घायल महिला को उपचार के लिए कहां ले जाया गया। स्थानीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके।