Loading...

सुकेती खड्ड में मिला चिट्टा तस्करी में संलिप्त शिक्षक का शव

PARUL • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी शिक्षक का शव पुलिस को सुकेती खड्ड से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि मंडी के पास पुलघराट में 2 अप्रैल की रात को पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान जेबीटी शिक्षक ऋषि राज निवासी गांव गुटकर, तहसील बल्ह और उसका साथी राहुल निवासी तल्याड़ मंडी 12.66 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जब पुलिस कार्यवाही कर रही थी तो दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए और साथ लगती सुकेती खड्ड की ओर छलांग लगा दी।

इस दौरान पुलिस ने राहुल को तो दबोच लिया, मगर ऋषि राज का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद बीते कल वारदात से करीब 200 मीटर ऋषि राज का शव बरामद हुआ। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।