लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सुक्खू सरकार का कामगारों को बड़ा तोहफा, योजनाओं से मिले अब तक 1 करोड़ से ज्यादा

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नाहन

कामगारों के पंजीकरण, कल्याण योजनाओं और वित्तीय सहायता को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

जिला सिरमौर में अब तक 17559 कामगारों का पंजीकरण हो चुका है और 1 करोड़ 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता बांटी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधायक अजय सोलंकी ने जताया संकल्प
जिला मुख्यालय स्थित खंड विकास कार्यालय में आयोजित भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार बोर्ड के जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि वे खुद इस अभियान को एक चुनौती मानते हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी पात्र कामगार को योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित न रहना पड़े।

पंजीकरण में गड़बड़ी पर सख्त चेतावनी
विधायक ने कहा कि यदि किसी पंचायत में पंजीकरण के लिए पैसे की मांग की जाती है तो लोग सीधे उनसे संपर्क करें। इस दौरान उन्होंने 7876447247 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया ताकि योजना से जुड़े कामगार मदद ले सकें। उन्होंने बताया कि जिन कामगारों ने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन कार्य किया है और जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है, वे इस योजना के पात्र हैं।

जिला में पंजीकरण और सहायता का विवरण
विधायक सोलंकी ने बताया कि जिले में 17559 कामगारों का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से 4600 पंजीकरण अकेले नाहन विधानसभा क्षेत्र से हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये और नाहन क्षेत्र में लगभग 40 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।

बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और विभागीय सराहना
उन्होंने बताया कि कामगार बोर्ड वर्तमान में 14 कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है। इस अवसर पर विधायक ने लेबर वेलफेयर ऑफिसर परितोष तोमर और खंड विकास अधिकारी परमजीत सिंह ठाकुर की भी सराहना की, जिन्होंने योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]