सुखराम के पक्ष में उतरे आम आदमी पार्टी के रणबीर सिंह
HNN/ पाँवटा
आम आदमी पार्टी पाँवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने आज प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सुखराम चौधरी ने भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर रणबीर सिंह सहित उनके साथियों का स्वागत किया और कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
दरअसल, आज पाँवटा साहिब मंडल की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कश्यप और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर मंडल अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा सहित उनके साथियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं।
प्रदेश में नया रिवाज बनने जा रहा है और फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्ग के लोगों का सम्मान विकास कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुन: पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।