Loading...

सुखविंदर सिंह सुक्खू का बतौर सीएम पहला जन्मदिन, सचिवालय में 59 किलो का काटा केक

Ankita • 26 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज 59 साल के हो गए हैं। बतौर मुख्यमंत्री ये उनका पहला जन्मदिन है। सीएम सुक्खू के जन्मदिन के मौके पर सचिवालय और ओक ओवर में जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

सीएम सुक्खू ने अपने 59वें जन्मदिन पर 59 किलो का केक काटा गया। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों द्वारा उनका जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए सभी का आभार जताया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी रही। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई देने के पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर सचिवालय के कर्मचारियों के साथ ग्रीन एनर्जी स्टेट के संदेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल मार्च किया।

इस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, सीपीएस संजय अवस्थी, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान सहित कई लोग उपस्थित थे।