Loading...

सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में इस बार 6 सीपीएस…

SAPNA THAKUR 8 Jan 2023 Edited 8 Jan 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राजभवन में रविवार को सात विधायकों ने मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण की। इन सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने से पहले राज्य सचिवालय में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशीष बुटेल सहित छह विधायकों को सीपीएस यानी मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई।

सुक्खू सरकार में छह मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव बनाए गए हैं। मुख्य संसदीय सचिव के तौर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल के अलावा अर्की के विधायक संजय अवस्थी, रोहडू से मोहन लाल ब्राक्टा, कुल्लू से सुंदर ठाकुर, बैजनाथ से किशोरी लाल व राम कुमार को मुख्य संसदीय सचिव के तौर पर शपथ दिलाई।

सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्मयंत्री ने मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई। रामकुमार चौधरी, मोहन लाल ब्राक्टा को भी मुख्य संसदीय सचिव और रामकुमार को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई गई। आशीष बुटेल भी मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं। किशोरीलाल, संजय अवस्थी को भी मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया।