Loading...

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण के लिए शिमला पहुंचे प्रियंका और राहुल गांधी

SAPNA THAKUR • 11 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के दिग्गजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिमला पहुँच चुके है।

अब से थोड़ी ही देर बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शिमला के रिज मैदान में दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। रिज मैदान को अच्छी तरह से सजाया गया है जहाँ सुक्खू शपथ लेंगे। उधर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिमला पहुंचे हैं।