Loading...

सुजुकी मोटर गुजरात से निजी उद्योग इस दिन यहां आयोजित करेगा रोजगार मेला…

By Ankita Published: 18 Jan 2024, 2:41 PM | Updated: 18 Jan 2024, 2:41 PM 1 min read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा के प्रांगण में 22 जनवरी सुबह 11 बजे सुजुकी मोटर गुजरात से निजी उद्योग द्वारा रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस रोजगार मेले में 100 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच है और जिन युवकों ने इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, पेंटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, ऑटोमोबाइल, टर्नर और प्लास्टिक प्रोसैसर ऑप्रेटर ट्रेड में आईटीआई कोर्स वर्ष 2017 से 2023 में पास किया हो और आईटीआई कोर्स में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होना अनिवार्य है।

चयनित युवाओं को निजी उद्योग द्वारा 21500 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा और 7 महीने के लिए इन युवकों को अप्रैंटिस के तौर पर रखा जाएगा और चयनित युवकों को ट्रेनिंग के दौरान सबसिडी आधार पर भोजन, मेडिकल इंश्योरैंस, जूते और यूनिफॉर्म कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।

प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया है कि इच्छुक युवा संबंधित दस्तावेजों मैट्रिक मार्क्सशीट, आईटीआई मार्क्सशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हों।