Loading...

सुबह-शाम घना कोहरा पड़ने से लोगों की बढ़ी परेशानियां, गेहूं की पैदावार…

SAPNA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल में घना कोहरा छाने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते सोलन के मैदानी क्षेत्र नालागढ़ में कोहरे तथा कड़ाके की ठंड ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। घने कोहरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को आती है जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

सोलन में सुबह-शाम घना कोहरा छाने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। इसके साथ ही बारिश ना होने के कारण किसानों की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। बारिश ना होने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं क्षेत्र में रबी और गेहूं की फसलें सूखे की चपेट में आ गई है। अगर समय से बारिश ना हुई तो किसानों की सारी फसलें नष्ट हो जाएगी जिससे उन्हें भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा।