सुरक्षा गार्ड के भरे जाएंगे 150 पद, इतने अप्रैल को यहां होंगे साक्षात्कार…..
HNN/ कुल्लू
मैसर्स एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड,शाहतलाई बिलासपुर की ओर से विभिन्न रिक्तियों के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है जोकि जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत सुरक्षा गार्ड के कुल 150 पद भरे जाने हैं।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है और कद 168 सेंटीमीटर या अधिकहो और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुरक्षा गार्ड के लिए वेतनमान 16000 रुपये से 18500 ईपीएफ व बोनस के साथ। कार्य का स्थान ऊना, बद्दी, नालागढ़, परवाणु, चंडीगढ़ होगा।
इन पदों के लिए साक्षात्कार 26 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:00 जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में होंगे। इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार में समय पर आकर अपने शैक्षणिक योग्यता के वास्तविक प्रमाण पत्रों एवं फोटो कॉपी के साथ रोज़गार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01902 222522 पर सम्पर्क कर सकते हैं।