Loading...

सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के भरें जाएंगे 150 पद, यहाँ होगा भर्ती शिविरों का आयोजन

SAPNA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंट सर्विसिस शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाइजरों के 150 पदों की भर्ती के लिए सिरमौर जिला के नाहन, कमरऊ और पांवटा साहिब स्थित रोजगार कार्यालयों में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे, उप रोजगार कार्यालय कमरऊ में 27 दिसम्बर को 10 बजे तथा उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 28 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम वेतन 13 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तथा सुपरवाइजर पद के लिए 18 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह रखा गया है। अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं व स्नातक होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि चयनित सुरक्षा जवानों तथा सुपरवाइजरों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, बैंकों, मेडिकल काॅलेज, मंदिरों तथा औद्योगिक इकाइयों इत्यादि में तैनाती दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।