Loading...

सुशील ठाकुर, गोपाल शर्मा कांग्रेस प्रचार कमेटी के स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त

PRIYANKA THAKUR • 30 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार-प्रसार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की संस्तुति के बाद सुशील ठाकुर व गोपाल शर्मा को कांग्रेस प्रचार-प्रसार कमेटी के स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा संजय ठाकुर को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रचार-प्रसार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव रितेश कपरेट ने दी है। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।