सूचना / जिला सिरमौर के पुलिस थाना संगड़ाह क्षेत्र में बर्फबारी के कारण कुछ प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं।
सिरमौर पुलिस की चेतावनी: बर्फबारी के कारण प्रमुख मार्ग बंद, यात्रा से पहले जानें स्थिति
सूचना के अनुसार, नौहराधार से हरिपुरघार, संगड़ाह व राजगढ़ जाने वाले मार्ग और हरिपुरधार से शिलाई, कुपवी व संगड़ाह की तरफ जाने वाले मार्ग बंद हो चुके हैं।
सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे केवल अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और सड़क की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा का निर्णय लें।
यदि किसी आपातकालीन स्थिति का सामना हो, तो कृपया तुरंत 112 पर कॉल करें।
सिरमौर पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की गई इस सूचना का पालन करें और अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाएं।