Loading...

सेंट्रल जेल नाहन बना समाज सेवा की मिसाल, जेल कर्मियों ने रक्तदान शिविर में दान किया 35 यूनिट ब्लड

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Apr 2025 • 1 Min Read

नाहन

स्वस्थ जीवनशैली और मानवता की सेवा के लिए जेल स्टाफ का सराहनीय कदम

सेंट्रल जेल नाहन में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नाहन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करना था। शिविर का शुभारंभ जिला सिरमौर के चीफ मेडिकल ऑफिसर अमिताभ जैन ने किया।

जेल स्टाफ ने दिखाया समाज सेवा का जज्बा
इस रक्तदान शिविर में जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा की अगुवाई में जेल अधिकारियों और वार्डरों सहित कुल 35 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सभी ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की।

रक्तदान जीवनदान का सबसे बड़ा उपहार
जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए रक्तदान बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कर्मियों के इस प्रयास की सराहना की।

रक्तदान को कहा रक्तदान उत्सव
सहायक अधीक्षक अमित भाटिया ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खून की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को डोनेशन कैंप नहीं बल्कि रक्तदान उत्सव कहना चाहिए।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे अधिकारी
इस अवसर पर जेल मेडिकल ऑफिसर आदित्य शर्मा, डीआर निशी जैसवाल सहित जेल स्टाफ के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Topics: