लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सेल्फी प्वाइंट को शरारती तत्वों ने पहुँचाया नुक्सान

SAPNA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 2:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर चरान खड्ड के नजदीक स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट को शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है। बता दे पर्यटन विभाग द्वारा इस सेल्फी प्वाइंट को टीके कैंची मोड़ पर स्थापित किया गया था जिसे शरारती तत्वों ने नुक्सान पहुंचाया है। शरारती तत्वों ने आई लव धर्मशाला के अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर भी तोड़ दिए हैं।

बड़ी बात तो यह है कि सेल्फी प्वाइंट को शनिवार के दिन ही पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित किया गया था परंतु 24 घंटे के भीतर ही इसे किसी ने बुरी तरह से नष्ट कर दिया है। उधर, थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट को शरारती तत्वों के द्वारा नुक्सान पहुंचाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बताया कि अभी तक आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है मामले की तहकीकात जारी है। बता दें कि यह सेल्फी प्वाइंट पर्यटकों सहित आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था परंतु स्थापना के 1 दिन बाद ही शरारती तत्वों द्वारा इसे तोड़ दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]