Loading...

सेल्स ऑफिसर के इतने पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू….

Ankita • 26 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

सेल्स ऑफिसर के 20 पदों को भरने के लिए 29 जून को इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने बताया कि इसके लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए 29 जून को सुबह 11 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होनी चाहिए।

आयु वर्ग 20 से 28 वर्ष के मध्य होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक-आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है।