लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सेवादल जल्द ही प्रदेश में शुरू करेगी जागो हिमाचल पदयात्रा

SAPNA THAKUR | 14 जून 2022 at 11:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सेवादल के पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वह संगठन की मजबूती के लिए एक कड़ी के तौर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण संगठन है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सेवादल की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सेवादल को भरोसा दिलाया कि वह उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में उनके ऊपर पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्लॉकों में बूथ कमेटियों व मण्डल कमेटियों में भी उनको विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।प्रतिभा सिंह ने सेवादल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सेवादल अपनी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपना दायित्व निभा रहा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व में सेवादल की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे आने वाले समय मे ओर भी बढ़ेगी। उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि इसमें और लोग भी जोड़े जाने चाहिए। सेवादल के मुख्य सगंठक अनुराग शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन के कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जो भी दिशा-निर्देश उन्हें दिए जाते है सेवादल उन्हें पूरी निष्ठा से पूरा करते है। अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवादल जल्द ही प्रदेश में जागो हिमाचल पदयात्रा शुरू करेगी जो जिला व ब्लाक स्तर पर होगी। इस पदयात्रा में भाजपा सरकार की विफ़लताओं व पूर्व में कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो से लोगो को अवगत करवाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]