Loading...

सेवा भारती के सौजन्य से प्रभावित परिवारों को राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने वितरित की राहत सामग्री

PARUL • 4 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

सरकाघाट उपमंडल के इलाका भद्रोता में सेवा भारती के सौजन्य से स्वयंसेवकों ने खण्ड कार्यवाह पवन कुमार ठाकुर (सार्जेंट, सेवानिवृत्त वायुसेना) के नेतृत्व में सेवा भारती, हिमाचल प्रांत के सौजन्य से प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त रखोटा खण्ड (भदरोता), सरकाघाट की दस पंचायतों के 53 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

पिंगला पंचायत के हवाणी (नलोह) गांव में बरसात में पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के जरूरतमंद पांच परिवारों, प्रितम, उत्तम, बिमला, सरोज और विनोद को कंबल, गद्दे, बर्तन, राशन तथा आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त घरों के चार परिवारों को राशन सामग्री वितरित की।

टिक्कर पंचायत के नभराणी के एक परिवार,गैहरा पंचायत के चौदह परिवारों, खाहन पंचायत में चार, चल्होग पंचायत में दो, रखोटा पंचायत में तीन परिवारों, भद्रवाड़ पंचायत में आठ और रिस्सा पंचायत में दस परिवारों को बर्तन, राशन सामग्री वितरित की।

पवन कुमार ने बताया कि रखोटा खण्ड की आपदा ग्रस्त शेष पांच पंचायतों के परिवारों को सड़क मार्ग के ठीक होते ही राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। खण्ड कार्यवाह ने इस पुण्य कार्य में सहयोग करने के लिए गैहरा, पिंगला, रिस्सा पंचायत के प्रधानों और स्थानीय सदस्यों राजीव चौहान, नीलम, संजय, का आभार जताया।